
केलाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
बेरिया दौलत चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, ट्यूब और प्लास्टिक के गैलन में रखी थी शराब
केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर।
जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना केलाखेड़ा पुलिस को सफलता मिली है। बेरिया दौलत चौकी पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को चौकी बेरिया दौलत पुलिस क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आकाश सिंह (25 वर्ष), पुत्र भजन सिंह, निवासी मडैय्या हट्टू, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक काले रंग की ट्यूब और एक प्लास्टिक के गैलन में रखी लगभग 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. मनीष खत्री — थानाध्यक्ष, थाना केलाखेड़ा
2. उपनिरीक्षक मनोज जलाल — प्रभारी चौकी बेरिया दौलत
3. अपर उपनिरीक्षक मुकेश चन्द्र
4. हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र चन्द्र
5. कांस्टेबल उमेश सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
रिपोर्टर — रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर