लंकूरा में माता रानी के मंदिर के लेंटर के लिए ₹6 लाख स्वीकृत
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने किया स्वागत
केलाखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंकूरा में माता रानी के मंदिर निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने जिला पंचायत योजना से 6 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है। मंदिर के लेंटर निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
ग्राम पंचायत लंकूरा में माता रानी के मंदिर के लेंटर निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रूप सिंह और पूर्व प्रधान शेर चंद की अगुवाई में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा का स्वागत किया और मंदिर निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि माता रानी का मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के लेंटर निर्माण के लिए 6 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने से निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंदिर का निर्माण पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारे लगाए गए और ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट — रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर