रामनगर से लंकूरा को जोड़ने वाली सड़क स्वीकृत, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
विधायक अरविंद पांडे के प्रयासों से मिली सड़क की सौगात, अतुल पांडे का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रामनगर, ऊधम सिंह नगर। रामनगर से गणेशपुर होते हुए लंकूरा को जोड़ने वाली सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सड़क को मंजूरी मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का आभार व्यक्त किया। वहीं, इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई और लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
सड़क स्वीकृत होने की सूचना मिलने के बाद विधायक अरविंद पांडे के सुपुत्र अतुल पांडे रामनगर पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक अरविंद पांडे का आभार जताया। वहीं, ग्रामवासियों ने भी सड़क स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, रामनगर, गणेशपुर और लंकूरा को जोड़ने वाली सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
सड़क स्वीकृत होने की खुशी में रामनगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।
इस अवसर पर गुलशन कंबोज, उदय पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश सैनी, रमेश फौजी, रिंकू कंबोज, हीरालाल, रघुवीर सिंह, लेखराज, रामवीर सैनी, प्रेम सैनी, लेखराज गौरी कंबोज, भूरा भाई, इंद्रजीत कंबोज सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर — रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर