
🇮🇳🥉 प्रतापगढ़ के लाल शाहनवाज़ खान ने विश्व पटल पर रचा इतिहास 🥉🇮🇳
प्रतापगढ़ के होनहार युवा एथलीट शाहनवाज़ खान ने अपनी शानदार प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर देश का मान बढ़ाया है। World Athletics U20 Championships 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि दर्ज की है।
जिस घर में पिता टैक्सी चलाकर परिवार संभालते थे, उसी घर का बेटा आज अमेरिका में तिरंगा ऊंचा कर रहा है। 🇮🇳
प्रतापगढ़ के बैजलपुर पूरे हुड़हा निवासी शाहनवाज खान ने World Athletics U20 Championships 2026 की पुरुष लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। यह पुरुष लॉन्ग जंप में भारत का पहला विश्व U20 पदक बताया जा रहा है।सीमित संसाधनों से विश्व मंच तक पहुंची यह कहानी मेहनत और सपनों की जीत है। सीएम योगी ने भी शाहनवाज को बधाई दी।
शाहनवाज़ की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष उन्होंने 8.23 मीटर की छलांग लगाकर U-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था। इससे पहले वह Asian U20 Championships में लॉन्ग जंप का स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।
प्रतापगढ़ की धरती के इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा जिले ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
शाहनवाज़ खान को विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं। 💐🇮🇳 #ProudMoment #ProudIndian
#pratapgarh #pratapgarhkepratap #shahnavazkhanathletics #longjump #pratapgarhlive #pratapgarhnews #indian #UPNews #worldathletics #athletics #asianathletics #shahnavazkhan