आसपुर देवसरा में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में 925 मतदाताओं ने किया मतदान
आसपुर देवसरा। विकासखंड आसपुर देवसरा में शुक्रवार को शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए तीन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। तीनों बूथों पर कुल 2530 मतदाताओं में से 925 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बूथ संख्या 237 पर 331 मतदाताओं में से 119 ने मतदान किया। इनमें 103 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल रहीं। बूथ संख्या 331 पर 1098 मतदाताओं में से 400 ने वोट डाले। इनमें 256 पुरुष और 144 महिलाएं थीं। वहीं, बूथ संख्या 331 ए पर 1101 मतदाताओं में से 406 ने मतदान किया। इनमें 286 पुरुष और 125 महिलाएं शामिल रहीं।
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने गेट से लेकर मतदान स्थल तक पुलिस बल तैनात किया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल ने शाम करीब पांच बजे मतदान के आंकड़े उपलब्ध कराए। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने की जानकारी दी।
#NewsUpdate #newsfeed #explorepage #xpress24indianews #nonfollowers