दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
==
दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी के क्रय-विक्रय के लिए अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जारी आदेशनुसार मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के निर्देशों के तहत अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रताप नारायण यादव ने बताया आगामी दीपावली त्योहार पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय के लिए पात्र आवेदक मध्यप्रदेश ई-सर्विस पोर्टल https://services.mp.gov.in के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने कहा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को आवेदन पत्र की प्रति आवश्यक दस्तावेजों सहित एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
जिले के समस्त आतिशबाजी लाइसेंसधारियों के दीपावली त्यौहार के दौरान पूर्व से जारी अस्थायी आतिशबाजी लायसेंसोको निरस्त किया जाता है।