
कानपुर में दो दिवसीय प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन, प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों वकील
कानपुर: न्यायिक कार्य बहिष्कार के बीच कानपुर में अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे।
सम्मेलन का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री विनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा और महामंत्री राजीव यादव ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं, अधिकारों और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
सम्मेलन में प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, मेरठ, हमीरपुर, सीतापुर और मैनपुरी समेत कई जिलों से पहुंचे अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। वहीं, अधिवक्ताओं ने हड़ताल न करने की अपील पर भी विरोध जताते हुए कहा कि अपने अधिकारों और मांगों को लेकर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
#Kanpur #KanpurNews #Advocate #Lawyers #AdvocatesConference #BarAssociation #UttarPradesh #कानपुर #कानपुर_न्यूज़ #अधिवक्ता #वकील #प्रांतीय_सम्मेलन #उत्तरप्रदेश