
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन आमंत्रित
नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा नगर क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि ’’प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0’’ के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नगर पालिका परिषद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राही निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक दिए गए लिंक https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर योजना में शामिल हो सकते हैं।
योजना के अंतर्गत ’’बीएलसी घटक’’ भूमि धारकों के लिए, ’’एएचपी घटक’’ शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण एवं किरायेदारी के लिए, ’’आईएसएस बैंक ऋण के माध्यम से आवास निर्माण/खरीद पर ब्याज अनुदान सुविधा घटकों में आवेदन किए जा सकते हैं।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शीघ्र आवेदन करें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए नगर पालिका परिषद मण्डला के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण एवं खरीद में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Urban Development & Housing MP