
🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर | BREAKING NEWS 🚨
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का अलर्ट: बलरामपुर में 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर अवकाश घोषित।
बलरामपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जनपद बलरामपुर में 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।
#BalrampurNews #बलरामपुर #BreakingNews #SchoolHoliday #SchoolClosed #CycloneArnab #WeatherAlert #मौसमअलर्ट #चक्रवाती_तूफान #उत्तरप्रदेश #UPNews #डीएमबलरामपुर #डॉविपिनकुमारजैन #SchoolUpdate #LatestNews #HindiNews #अहमदरजा #सुनहरासंसार