खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया गया है।
जिले की प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयों में लगभग 2988.90 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके।
कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण एवं गुणवत्ता निगरानी का कार्य लगातार किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#Kondagaon #कृषि #खरीफ2026 #बीज_भंडारण #किसान_हित