सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आयोजित समाधान शिविर में मत्स्य पालकों को आधुनिक संसाधनों का वितरण किया।
हितग्राहियों को मोटर साइकिल, आइस बॉक्स एवं आधुनिक मछली जाल प्रदान किए गए, जिससे अब मछलियों का सुरक्षित परिवहन, बेहतर संरक्षण और व्यवसाय का विस्तार संभव हो सकेगा।
✅ परिवहन होगा आसान
✅ मछलियों की गुणवत्ता रहेगी सुरक्षित
✅ बाजार में मिलेगा बेहतर मूल्य
✅ मत्स्य उत्पादन और आय में होगी वृद्धि
राज्य सरकार पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
#SuShasanTihar #Kondagaon #MatsyaPalan #Fishery #Chhattisgarh