सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में महिला एवं बाल विकास विभाग के हितग्राहियों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों एवं माताओं से मुलाकात की तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
महतारी वंदन योजना से महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए, वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में अन्नप्राशन, गोदभराई, सुपोषण एवं हाइजीन किट वितरण सहित ‘जागरूक पिता अभियान’ का शुभारंभ भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
#सुशासन_तिहार #Kondagaon #MahatariVandan #PMMVY #WomenEmpowerment