बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम उमरगांव (ब) में मण्डी निधि से स्वीकृत 12.85 लाख रुपये की लागत वाले व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस व्यवसायिक परिसर के निर्माण से स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव भी सुने।
राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
#Kondagaon #LataUsendi #Chhattisgarh #ग्रामीणविकास #व्यवसायिकपरिसर बस्तर