रास्ते की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
संग्रामगढ़ के कोटा भवानीगंज में रास्ते की मांग को लेकर अशोक कुमार सरोज मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। रास्ता बनवाने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंडा अजय यादव ने युवक की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना से मौके पर काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।