फरक्का जल संधि पर बिहार में JDU का बड़ा अभियान, मुजफ्फरपुर में उठी जल अधिकार की आवाज
मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित JDU प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
JDU जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि 1996 की फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं है। पार्टी का दावा है कि संधि के कारण बिहार के जल प्रबंधन पर प्रतिकूल असर पड़ा है और राज्य को जल संबंधी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
JDU के मुताबिक, बिहार के गंगा किनारे बसे 12 जिलों में “नीतीश संवाद” अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की मांग है कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण से पहले 2050 तक बिहार की सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए।
📍 मुजफ्फरपुर | फरक्का जल संधि पर JDU का संवाद
#TirhutNews #FarakkaJalSandhi #NitishSamvad #Muzaffarpur #BiharNews #JDU #NitishKumar #BiharPolitics
Bihar, India | Sep 12, 2026