विद्युत उप केंद्र खरीक में शुक्रवार को मेंटनेंस का कार्य होगा। इसकी वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक तीन घंटे पूरे प्रखंड में बिजली बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि से पहले ही बिजली से संबंधित सभी कार्य निपटा लें।, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।