जमुनिया गांव में मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय जहां अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है. घायल जमुनिया के शिव शंकर यादव (70) है. आपसी विवाद में हुई मारपीट में वह बुरी तरह जख्मी हो गये थे.