सतना जिले के धारकुंडी थाना प्रभारी विजय सिंह कुशवाहा की बेटी IPS काजल सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें उज्जैन में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद से स्थानांतरित कर सागर जिले के खुरई का SDOP बनाया गया है। काजल सिंह मध्यप्रदेश कैडर की 2024 बैच की IPS अधिकारी हैं। उज्जैन में ASP के रूप में सेवाएं देने के बाद अब उन्हें स्वतंत्र पुलिस अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। काजल सिंह की नई पदस्थापना से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से पिता विजय सिंह कुशवाहा का भी मान बढ़ा है। शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई गई कि काजल सिंह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने में योगदान देंगी।
#IPS #Kajalsingh #Satna #MadhyaPradeshPolice #Khurai