जिला पंचायत सतना की दो ग्राम पंचायतें आईएसओ प्रमाणित
---
सतना 14 सितम्बर 2026/जिला पंचायत सतना की दो ग्राम पंचायतों ने गुणवत्ता एवं बेहतर सेवा व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में #सतना जिले के जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत अमिरिती और मैहर जिले के जनपद पंचायत रामनगर की ग्राम पंचायत गंजास को पंचायत आएसओ प्रमाणित होने पर पंचायत प्रतिनिधि और पंचायत सचिव को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह ने दोनों ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को आएसओ प्रमाण पत्र एवं श्री गणेश प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने ग्राम पंचायतों द्वारा बेहतर कार्यालयीन व्यवस्था एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रामनगर सीईओ श्रीमती भारती दीक्षित, उपयंत्री श्रीमती साधना सिंह, गंजास ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती उषा बिनू पटेल, सचिव श्री अशोक मिश्रा तथा अमिरिती ग्राम पंचायत के सरपंच श्री दिलीप त्रिपाठी एवं सचिव श्री हीरामणि अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav