छत्तीसगढ़ में राजस्व कार्यों में लापरवाही और भूमि अभिलेखों में हेराफेरी करने वाले अमले पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जांजगीर-चांपा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कुल सात पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांजगीर-चांपा में 'भुइयां आईडी' का दुरुपयोग कर अवैध रूप से जमीन का रकबा बदलने के आरोप में महादेव देवांगन, मोहन साहू, अमृतलाल रात्रे और केशव सिंह मरावी पर यह गाज गिरी है।
दूसरी ओर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भी शासकीय कार्यों और डिजिटल क्रॉप सर्वे व किसान पंजीयन में घोर लापरवाही बरतने पर तीन पटवारियों (आकाश सिंह राजपूत, वाणी झा और अमित श्रीवास्तव) को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे जिले के 57 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकते हुए प्रशासन ने 'कार्य नहीं तो वेतन नहीं' के तहत सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी जारी की है।
#ChhattisgarhNews #CGAdministration #JanjgirChampa #Khairagarh #PatwariStrike #Bhuiyan #CGNews #ActionAgainstCorruption #FatafatNews