धोरैया प्रखंड के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत में विकास मित्र के पद पर श्री मुरलीधर माधव का नियोजन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, बांका द्वारा श्री मुरलीधर माधव को नियोजन पत्र प्रदान किया गया।
नियोजन पत्र वितरण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नवनियुक्त विकास मित्र को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विकास मित्र के माध्यम से संबंधित पंचायत के महादलित एवं वंचित समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में सहयोग प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया।
Banka, Bihar | Sep 12, 2026