सावन महोत्सव में डीएनडी डांस एकेडमी की प्रस्तुतियों ने लूटी महफिल
👇👇👇👇
आशालता प्रांगण स्थित मानसरोवर हॉल में स्वयंसेवी संस्था ‘मृणालिका-सपनों की उड़ान’ की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्रा, ईती रथ, आशा दत्ता, एनडीसी राजकुमार शर्मा व बीपीसीएल के पूर्व मुख्य कार्यकारी निदेशक केके ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महोत्सव में डीएनडी डांस एकेडमी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एकेडमी की संचालिका प्रिया सिंह ने एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत किए। प्रिया सिंह व उनके बच्चे की युगल प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। उत्कृष्ट प्रस्तुति व संयोजन के लिए मुख्य अतिथि शुभम रंजन ने प्रिया सिंह को मंच पर सम्मानित किया। महिलाओं ने हरे परिधानों में सावन का उल्लास बिखेरा। मौके पर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुईं। मिथिला पेंटिंग कलाकार इंदु मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मृणालिका, राखी सिंह, निशा व नंदिनी समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं।
Chas, Bokaro | Aug 21, 2026