बड़ी ख़बर: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिया है।
सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर व्यवस्था की जिम्मेदारियों से बाहर कर दिया गया है। चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। अब तक रामशंकर यादव (उर्फ टिन्नू) समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले जब सीएम योगी अयोध्या दौरे पर आए थे, तब चंपत राय को उस कार्यक्रम से दूर रखा गया था। तभी से यह सुगबुगाहट तेज थी कि ट्रस्ट में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।
पल-पल की ताज़ा और सटीक ख़बरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और जुड़े रहें!
#Ayodhya #RamMandir #BreakingNews #ChampatRai #UPNews #NewsAlert #LatestUpdates #AyodhyaNew