पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक
NSUI अध्य्क्ष श्रीकृष्णकांत गोदारा के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल में फैली भारी अव्यवस्थाओं और हाल ही में प्रसूताओं की मौत के गंभीर मामलों को लेकर शनिवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जूतों की माला लेकर पहुंचे: विरोध रैली निकालते हुए छात्र अस्पताल अधीक्षक के ऑफिस की तरफ जूताें की माला लेकर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर ही उन्हें रोक लिया। जबरन अंदर जाने के प्रयास में वर्दी और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
मौके पर माहौल तनावपूर्ण होने के बाद, स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
चिकित्सा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी: NSUI कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
छात्रों की स्पष्ट मांग है कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
#Bikaner #PBMHospital #NSUI #BikanerNews #Rajasthan #Protest #HealthCare #RajasthanNews