
अनंत सिंह और नीरज कुमार के मामले में हो गयी पंचयती और रिजल्ट भी आ गया।सांसद ललन सिंह ने कहा - अब अनंत सिंह कैमरे पर पार्टी हित में नहीं देंगे कोइ बयान,मगर क्रिया के बदले होगी प्रतिक्रिया, मतलब सीधे शब्दों में अनंत सिंह का विरोध जारी रहेगा।
सुबह सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिलने के बाद मुंगेर सांसद ललन सिंह ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को फोन लगाया, मोकामा विधायक जो बात हर मीडिया चैनल में कहे वही शिकायत ललन सिंह को भी बतायी। जब मेरा चुनाव था तब नीरज कुमार मेरा विरोध कर रहे थे, उस समय पार्टी अनुशासन कहाँ था?
जिस बात को मुंगेर सांसद ललन सिंह ने भी स्वीकार किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गलती हुई थी, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है।क्रिया के बदले प्रतिक्रिया देखने को मिल रही।
वहीं एक बात जो गौर करने वाली थी - वह नीतीश कुमार के प्रति प्रेम, जिसपर MLC नीरज कुमार हमेशा आगे रहते थे। मगर सांसद ललन सिंह ने कहा विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के चलते विश्वास प्रस्ताव में समर्थन किया और नीतीश कुमार की सरकार बचाई थी और नीतीश कुमार से प्रेम के चलते ही पार्टी हित में अब वो बयान नहीं देंगे.. मगर विरोध जारी रहेगा.
#Mokama #Patna #Bihar #Anantsingh #Lalansingh #Patnamlc