जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Sanjay Kumar Jha जी एवं पार्टी व बिहार के भविष्य, लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री श्री Nishant जी की उपस्थिति में आज दरभंगा जिले के लहेरियासराय में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय जी तथा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सर्वेश कुमार जी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से शिक्षा के उन्नयन, शिक्षकों के हितों के संरक्षण तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े विषयों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री मदन सहनी जी एवं श्रीमती शीला कुमारी जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी सहित जद (यू) एवं एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सम्मानित शिक्षक एवं स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।
#JDU #bihar #NitishKumar #NishantKumar #JanataDalUnited