बिहार के पूर्णिया से यूनान भेजा गया 1 टन मखाना
बिहार के पूर्णिया से यूनान (Greece) को करीब एक टन मखाना निर्यात किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह कदम भारतीय खाद्य उत्पादों, खासकर बिहार के मखाने, की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मखाना बिहार की प्रमुख कृषि उपज में शामिल है और पूर्णिया सहित सीमांचल के कई क्षेत्रों में इसकी खेती एवं प्रसंस्करण किया जाता है। विदेशों में मांग बढ़ने से स्थानीय किसानों और मखाना कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए बाजार खुलने की संभावना है।
यह निर्यात भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और बिहार के मखाने को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।
#Makhana #Bihar #Purnia #Greece #MakhanaExport #Export #Agriculture #APEDA #Farmers #InternationalMarket #IndianFood #BiharNews #PurniaNews #BhojpuriyaMatiNews #BreakingNews
Chapra, Saran | Oct 3, 2026