श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
बस्ती। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
बसंत चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हम सभी के लिए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी जनपदवासियों और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
उन्होंने जनपदवासियों से जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को “जय श्रीकृष्ण” कहते हुए मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Basti, Basti | Sep 4, 2026