
#Unnav:- यूट्यूबर प्रेमी संग पति की हत्या कर शव बक्से में भर फेंक दिया,,
पहले पति को छोड़ अपने से 12 वर्ष छोटे युवक से की शादी,,
चारों आरोपित गिरफ्तार,,
उन्नाव: किराये का कमरा लेकर रह रही 40 वर्षीय महिला ने उसी घर में किरायेदार यूट्यूबर प्रेमी की मदद से अपने 28 वर्षीय पति की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। फिर मेरठ में नीले ड्रम कांड की तरह शव को चार फीट लंबे, ढाई फीट चौड़े व तीन फीट ऊंचे बक्से में भरकर 30 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया। जिस लोडर से बक्से को लाया गया, उसे 14 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने ट्रेस कर घटना का राजफाश किया और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नशे में पति की मारपीट व अक्सर झगड़ों से तंग महिला ने यूट्यूबर से नजदीकी बढ़ाई और फिर दो मजदूरों की मदद से घटना को अंजाम दिया गया,,
पंचमखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता की लखनऊ के मलिहाबाद के अटौरा निवासी जगदीश की पत्नी नेहा रावत से नौ साल पहले मुलाकात हुई थी। वह अपने जगदीश व चार बेटियों को छोड़ सोनू के साथ चली गई। सोनू उसे लेकर शुक्लागंज में दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। फिर कोर्ट मैरिज कर ली। एक माह से दोनों किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। यहीं नेहा की करीबी उसी
घर में किराए पर रह रहे यूट्यूबर जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह से हो गई। सोनू से ऊब चुकी नेहा ने जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सोमवार रात लगभग नौ बजे जितेंद्र व सोनू ने कमरे में बैठकर शराब पी फिर
नशे में होने पर रात 12 बजे नेहा ने सिलबट्टे से सोनू के सिर में वार किया और दोनों ने कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। 18 घंटे शव कमरे में रखे रहे और मंगलवार शाम छह बजे यूट्यूबर ने 10 हजार रुपये देकर दो मजदूरों को बुलाया। दोनों की मदद से शव बक्से में रखा और ऊपर से कंबल, कपड़े व तकिया रख दिया। 1200 रुपये भाड़े पर लोडर बुककर चालक को कमरा बदलने का झांसा दे बक्से को सर्विस लेन पर फिंकवा दिया। रात लगभग नौ बजे एक बुलडोजर रिपेयरिंग दुकान के संचालक ने बक्सा पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में लोडर दिखने पर नंबर से चालक तक पुलिस पहुंची व बुकिंग की जानकारी हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर नेहा, जितेंद्र, मजदूर तौहीद व नाबालिग को पकड़ा गया, जिन्होंने जुर्म स्वीकारा है वहीं लोडर चालक की भूमिका नहीं मिली है
#facebookreelsviral #वायरल #facebookviral #facebookpost UP Police