छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करीब ₹147 करोड़ के कथित कस्टम राइस मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 5 दिनों की ईडी रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया था। जांच एजेंसी इस मामले में पहले ही मुख्य चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और रायपुर स्थित उनके दो फ्लैट्स (मूल्य लगभग ₹9.06 करोड़) को भी अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है।
ईडी के मुताबिक, खरीफ सीजन 2021-22 में प्रोत्साहन राशि ₹40 से बढ़ाकर ₹120 प्रति क्विंटल करने के बाद सिंडिकेट के जरिए राइस मिलरों से ₹20 प्रति क्विंटल की अवैध वसूली की गई थी। आरोप है कि दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच जुटाई गई इस ₹147 करोड़ की अवैध राशि के प्रबंधन, नियंत्रण और इसे पार्टी फंड व राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने में रामगोपाल अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही है।
#ChhattisgarhNews #CustomMillingScam #EDAction #RamgopalAgrawal #Raipur #BreakingNews #PMLA #ChhattisgarhPolitics #FatafatNews