सोमलसर के पास सड़क हादसा, युवक घायल
बीकानेर। मंगलवार की शाम को नोखा-सीकर रोड पर सोमलसर गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान बाइक गति अवरोधक पर लगे लोहे के बैरिकेड में फंस गई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके की जानकारी जुटाई।