
'आग में झुलसे अजहरुद्दीन उर्फ राजू की रीवा में मौत, परिजनों को मिल रही धमकियों से अलहौवा में सनसनी; लौर पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव!'*
*मऊगंज/लौर।* हमारे बुजुर्ग सही कह गए हैं कि "सिर मुड़ाते ही ओले पड़े" और "दुख पर दुख और ऊपर से धमकी की मार!"— मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलहौवा गांव में 25 अगस्त को घटी खौफनाक और दिल दहला देने वाली आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसे बेकसूर युवक *अजहरुद्दीन उर्फ राजू* ने आखिरकार रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अलहौवा गांव और पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सन्नाटा व मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, ईद मिलादुन्नबी से ठीक एक दिन पहले अलहौवा गांव में पावन पर्व की तैयारियां चल रही थीं, तभी मामूली विवाद के बाद अचानक आगजनी की घटना हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सनकी आरोपी *राम रहीश जायसवाल* ने वहां मौजूद बेकसूर लोगों पर अचानक पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी! इस आगजनी में कई लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें अजहरुद्दीन उर्फ राजू अत्यधिक झुलस गया था। उसे नाजुक हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहाँ जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए उसकी दुखद मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद लौर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी राम रहीश जायसवाल को तो सलाखों के पीछे भेज दिया था, लेकिन अजहरुद्दीन की मौत के बाद अब यह मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। मृतक के पीड़ित परिजनों ने रोते-बिलखते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि मुख्य आरोपी के कुछ रसूखदार सहयोगी उन्हें लगातार जान से मारने और केस वापस लेने की धमकियां दे रहे हैं। पहले ही अपनों को खोने के गहरे सदमे में डूबे परिवार को अब इन धमकियों के कारण अपनी सुरक्षा की भारी चिंता सता रही है।अजहरुद्दीन की मौत के बाद अलहौवा गांव में तनाव और चर्चाओं का बाजार गर्म है। लौर थाना पुलिस और मऊगंज पुलिस प्रशासन से सीधा सवाल पूछता है कि क्या पीड़ित परिवार को धमकियां देने वाले आरोपी के गुर्गों और सहयोगियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा? क्या पुलिस इस पूरे आगजनी महा-कांड में शामिल हर एक चेहरे पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक के बेबस परिवार को त्वरित न्याय और सुरक्षा दिलाएगी? मऊगंज की जनता अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की आस लगाए बैठी है!
#IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #MPNews #MadhyaPradeshNews #MauganjNews #RewaNews #Rewa #Mauganj #CrimeNews #MadhyaPradeshPolice #PoliceNews #ViralNews #NewsUpdate #HindiNewsToday #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Aug 28, 2026