
🚨 BREAKING NEWS | मध्यप्रदेश सरकार का नया शाही जेट भोपाल पहुंचा! ✈️
अब मुख्यमंत्री और वीआईपी भरेंगे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 से उड़ान!
भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार का नया अत्याधुनिक विमान पहुंच गया है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाले इस जेट के आने से प्रदेश सरकार की हवाई यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।
✈️ विमान की खास बातें:
🔹 विमान का नाम — बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500
🔹 अनुमानित लागत — करीब 250 करोड़ रुपये
🔹 यात्रियों के बैठने की क्षमता — 9
🔹 अधिकतम उड़ान दूरी — लगभग 6,297 किलोमीटर
🔹 खरीद को जुलाई 2024 में मिली थी मंजूरी
🔹 DGCA की मंजूरी, पंजीयन और तकनीकी जांच की प्रक्रिया बाकी
🔹 उड़ान शुरू होने में करीब 45 दिन का इंतजार संभव
📌 5 साल बाद अपने विमान से उड़ान भरेगी मध्यप्रदेश सरकार!
सरकार का दावा है कि नया विमान आने से चार्टर्ड विमानों पर होने वाला मासिक खर्च घटकर करीब एक-तिहाई रह सकता है। हालांकि, विमान के संचालन और आवश्यक मंजूरियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसकी नियमित उड़ान शुरू हो सकेगी।
💬 आपकी राय: मध्यप्रदेश सरकार का करीब 250 करोड़ रुपये का यह विमान प्रदेश के लिए कितना जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
हिंदुस्तान मीडिया 24x7
सच के साथ, हर पल… 24x7
#MadhyaPradesh #BhopalNews #MPNews #