#मध्यप्रदेश के सागर जिले में नकली और जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से अब तक लगभग 28 लोगों की मौत की जमीनी जानकारी सामने आ रही है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने अब तक 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। अस्पताल में कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। जांच में पता चला है कि जहरीली शराब के तार पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से जुड़े हैं, जिसके बाद एमपी पुलिस की विशेष टीमों ने यूपी के कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े माफियाओं और सप्लायर्स की धरपकड़ में जुटी है।
#breakingnewswala #SagarLiquorTragedy #सागरNews #MPNews #MohanYadav #CrimeNews #MadhyaPradesh #HindiNews #BNWTV