
यमुनानगर जिले में त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के दिन के समय आवागमन पर रोक लगाई है। इसके तहत भारी वाहनों के लिए रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
लेकिन अब एक बड़ा सवाल जनता के सामने है। क्या भारी वाहनों के लिए यही समय सीमा हमेशा के लिए लागू कर देनी चाहिए?
दरअसल, भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसे हादसों में आम लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर जनता की राय जानना जरूरी है।
📢 7x Haryana News जनता से जानना चाहता है:
1️⃣ क्या भारी वाहनों को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ही चलने की अनुमति होनी चाहिए?
2️⃣ क्या प्रशासन को त्योहारों के बाद भी यही व्यवस्था जारी रखनी चाहिए?
3️⃣ या फिर आपके पास कोई दूसरा बेहतर सुझाव है?
👇 कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
आपकी राय प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था बनाई जा सके।
🗣️ यह किसी पार्टी या व्यक्ति का नहीं, आम जनता की सुरक्षा का सवाल है।
📺 7x Haryana News – आवाज आम आदमी की
पोस्ट को शेयर करें ताकि यमुनानगर के ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी राय दे सकें।
#Yamunanagar #HaryanaNews #7xHaryanaNews #HeavyVehicles #RoadSafety #TrafficRules #PublicOpinion #जनताकीराय #सड़कसुरक्षा #यमुनानगर