
आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई स्कूलों की 25 छात्राओं ने लिया भाग
एनटी पीसी बरौनी बालिका सशक्तिकरण अभिधान
प्रशिक्षण में भाग लेने वाली बालिकाएं.
बालिकाओं के शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य व स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
एनटीपीसी बरौनी सामुदायिक विकास योजना अंतर्गत संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. लगभग तीन सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं का शैक्षणिक विकास, व व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य व स्वच्छता, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेलकूद, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया
गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था. इस वर्ष के कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बीहट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कसहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबल्ली की कुल 25 बालिकाओं ने भाग लिया. समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति
क्षमता की सराहना की. वहीं अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाना है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम की प्रतिभागी बालिकाएं भविष्य में उच्च मुकाम हासिल कर अपने सपनों को साकार करेंगी तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनेंगी. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया