पिपरा देवस में धूमधाम से संपन्न हो रही है माँ दुर्गा की पूजा, शुक्रवार को होगा प्रतिमा विसर्जन
मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में नवदुर्गा के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। पिछले 41 वर्षों से चली आ रही इस प्राचीन परंपरा के तहत इस क्षेत्र में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के कई गाँवों के लोग पूरी आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं।
चार दशक पुरानी परंपरा और सहयोग
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब ने जानकारी दी कि यह 41 वर्ष पुराना दुर्गा मंदिर पिपरा देवस, हाजीपुर, ठाकुरी चौक, मालती और देवस सहित कुल पाँच गाँवों का साझा केंद्र है। इस ऐर्णे क्र मेले को सफल बनाने में सभी पुराने आ नए कमेटियों केसदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा पंडालपूजा-अर्चना का कार्य आचार्य निकेश झा द्वारा पूर्ण रूप से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है।
प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था
मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग मिला है।
सदर 2 एसडीपीओ के नेतृत्व में बरौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन, एसआई अभिजीत कुमार और मजिस्ट्रेट ज्ञानेश्वर लगातार क्षेत्र में मुस्तैद रहकर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित कर रहे हैं।
शुक्रवार को होगा माँ का विसर्जन कमेटी की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को दिन में 8:00 बजे माँ दुर्गा की प्रतिमाको विसर्जन के लिए सिमरिया घाट के लिए प्रस्थान कराया जाएगा।
विशेष अपीलःदुर्गा पूजा समिति और समस्त ग्रामवासियों ने आसपास के सभी इलाकों के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस विसर्जन यात्रा और मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
प्रमुख रूप से सहयोग करने वाले सदस्य एवं ग्रामीण इस आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित महानुभावों की अहम भूमिका रही है:
मुख्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताः सचिन सोनू कुमार, उप मुखिया प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार कन्हैया शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय सिंह, डॉ. अशोक सिंह, राजीव कुमार, हरिनंदन सिंह उर्फ हरि जी, सुबोध सिंह, गौरव कुमार, दीपक सिंह, मुकेश सिंह।
समाजसेवी व गणमान्यः शिक्षक नेता रविकुमार, समाजसेवी मुकेश कुमार, गौरव कुमार, अंकुश कुमार, ऋषभ कुमार, खरगेश कुमार, शंभू झा, राम उदगार राय, सुधीर कुमार उर्फ बुधों राम, उदित राय, रामलोचन राय, मनोज यादव राजू कुमार ,दशरथ ताती।
यह रिपोर्ट पिपरा देवस बरौनी की पावन भूमि पर आयोजित दुर्गा पूजा के उत्साह और आपसी सौहार्द को दर्शाती है
Dandari, Begusarai | Oct 22, 2026