भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 सितंबर से
-----
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी चयनित किये जायेगे।
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा यह ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल स्तर के 51 तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के 51, कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur