
सिवान के हटाए गए SP पूरन कुमार झा को मिली नई पोस्टिंग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के SP बनाए गए
--------------------------------
सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद पद से हटाए गए तत्कालीन SP *पूरन कुमार झा* को नई जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार *उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का SP* नियुक्त किया गया है।
छात्र आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद पूरन कुमार झा को सिवान के SP पद से हटा दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पूरन कुमार झा इससे पहले भी कई वजहों से चर्चा में रहे हैं। BPSC परीक्षा का परिणाम जारी होने के दौरान उनकी बहन के सफल होने के बाद भी पूरन कुमार झा का नाम सोशल मीडिया और चर्चाओं में आया था।
नई पोस्टिंग के साथ अब सबकी नजर इस बात पर है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में SP के रूप में पूरन कुमार झा की नई जिम्मेदारी किस तरह की भूमिका निभाती है।
Bihar Police BJP Bihar District Administration Sheohar Sheohar Police Deoc Sheohar Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC)