🚨 कोठी कैस्त में जन संवाद बैठक में गूंजा खराब हैंडपंप और सफाई व्यवस्था का मुद्दा, राहुल गुप्ता रहे मौजूद
जसवंतनगर के कोठी कैस्त में आयोजित जन संवाद बैठक में सैकड़ों नागरिकों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि बूथ क्षेत्र के दोनों हैंडपंप करीब दो वर्षों से खराब पड़े हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ।
बैठक में वाटर कूलर की सुविधा न होने, नालियों और पुलियों का निर्माण लंबित रहने तथा सफाई कर्मचारियों के नियमित न आने का मुद्दा भी उठा। कृष्णा टॉकीज हाईवे के पास गलियों में ढलान और पुलिया न होने से आवागमन में परेशानी बताई गई।
उपस्थित पदाधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अजेंद्र सिंह, ऋषिकांत चतुर्वेदी, महाराज सिंह यादव और गोपाल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
📍 कोठी कैस्त, जसवंतनगर (इटावा)
आपके क्षेत्र में भी ऐसी समस्याएं हैं तो कमेंट में जरूर बताएं।
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #जनसंवाद #जनसमस्याएं
Jaswantnagar, Etawah | Nov 15, 2026