दीपावली के उल्लास के बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44) अपने परिवार के साथ पैतृक गांव पसौद में त्योहार मनाने जा रहे थे, तभी रविवार देर रात राजिम क्षेत्र में अभनपुर के टीला एनीकट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। रात के सन्नाटे में हुए इस भीषण हादसे में परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दंपती सहित उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंपारण थाना पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से कार और चारों शवों को बाहर निकाला। जहां दीयों की रोशनी और खुशियां होनी थीं, वहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के असमय चले जाने से पसौद गांव और लक्ष्मीनगर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
#ChhattisgarhNews #Gariaband #RoadAccident #TragicNews #Raipur #BreakingNews #AccidentNews #FatafatNews