
बांसवाड़ा: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कनिष्ठ लिपिक (LDC) सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के दौरान एक ऐसा हैरान और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। कलिंजरा के रहने वाले दिव्यांग छात्र चिराग जैन जब परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो उनकी हिम्मत देखकर हर कोई दंग रह गया। एक दर्दनाक इलेक्ट्रिक शॉट हादसे में चिराग ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे, लेकिन उनके हौसलों को कोई नहीं डिगा सका। परीक्षा में बिना किसी की मदद लिए, चिराग ने बेंच पर बैठकर मुंह से पेन पकड़ा और अपने पैर की उंगलियों से उसे बैलेंस देते हुए पूरा पेपर खुद लिखा। पूरा शरीर आगे की ओर झुकाकर, बेहद कठिनाई और अटूट धैर्य के साथ उन्होंने एक-एक शब्द लिखते हुए परीक्षा पूरी की। चिराग की यह लगन उन लाखों युवाओं के लिए एक जीती-जागती मिसाल है जो हालातों के आगे घुटने टेक देते हैं। ऐसे जुझारू युवा की मेहनत को पूरा देश सलाम कर रहा है।
#IndiaHeadline24 #ChiragJain #BanswaraNews #LDCExam2026 #InspirationalStory #RealHero #NeverGiveUp #RajasthanNews #ViralPost #HeartTouching #MotivatonOfTheDay
Mauganj, Rewa | Jul 6, 2026