"दिल्ली के जंतर-मंतर से इस वक्त की एक और बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद माहौल पहले से ही गर्म था, वहीं अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर अचानक स्याही फेंक दी गई है।
अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर मंच पर बैठकर अपना अनशन जारी रखे हुए थे, तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी। इस घटना के तुरंत बाद पूरे प्रदर्शन स्थल पर हड़कंप मच गया और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च से ठीक पहले हुए इस स्याही कांड ने आंदोलन की आग में घी डालने का काम किया है। CJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने और आवाज दबाने के लिए इस तरह की कायराना हरकतों का सहारा लिया जा रहा है।"
Mauganj, Rewa | Jul 18, 2026