
गोपाल सिंह बिष्ट निर्विरोध राज्य सहकारी संघ के डायरेक्टर निर्वाचित, 2027 से पहले बड़ी उपलब्धि
नैनीताल/देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट को राज्य सहकारी संघ, उत्तराखंड के डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर सामने आते ही समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर टेलीफोनिक माध्यमों तक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गोपाल सिंह बिष्ट लंबे समय से सहकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह जिला पंचायत नैनीताल के पूर्व सदस्य, धारी के पूर्व उप प्रमुख, जिला सहकारी बैंक नैनीताल के निदेशक और राज्य सहकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
संगठन और सहकारिता क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव तथा जनता के बीच मजबूत संपर्क को उनकी बड़ी ताकत माना जाता है। ऐसे में मौजूदा राजनीतिक दौर में राज्य सहकारी संघ के डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचन को उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच यह जिम्मेदारी गोपाल सिंह बिष्ट के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव और आने वाले समय में उनके लिए ‘मील का पत्थर’ साबित हो सकती है। उनकी धर्मपत्नी पूनम बिष्ट भी लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं।