असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। गठबंधन का नाम रखा गया है 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'।
ऐलान के मुताबिक,दोनों दल यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है!
जबकि शौकत अली डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालेंगे। अब सवाल यह है कि गृह मंत्रालय किसे मिलेगा? वित्त मंत्रालय किसके हिस्से आएगा?
अल्पसंख्यक और शिक्षा मंत्रालय पर किसका दावा होगा? मजाक अपनी जगह,लेकिन इस गठबंधन का सियासी संदेश साफ है—यूपी में मुस्लिम और दलित वोटों के नए!
समीकरण बनाने की कोशिश हो रही है सबसे बड़ा सवाल अखिलेश यादव के सामने है—क्या ओवैसी और चंद्रशेखर की यह जोड़ी सपा के वोट बैंक में सेंध लगाएगी?
या फिर यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ विपक्षी वोटों को और बिखेर देगा? यूपी की सियासत में अब मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है!