कांग्रेस की जीत पर आकोला में आतिशबाजी कर मनाया जश्न।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आकोला। चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद आकोला में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर पालिका आकोला के मुख्य बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत की खुशी साझा की। जीत की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर पालिका आकोला के मुख्य बस स्टैंड पर जुटने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने चुनावी सफलता का जश्न मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। इस सफलता से आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।