पूर्व IPS राजेश पांडे होंगे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के CEO!
पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के CEO की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।
बताया जाता है कि उन्होंने अपने पुलिस कार्यकाल में श्री प्रकाश शुक्ला और श्रीपद दाढ़ी जैसे कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
राजेश पांडे ने मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, मायावती और अखिलेश यादव सरकारों के दौरान अपनी सेवाएं दीं। उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर किसी भी दल या मुख्यमंत्री ने सवाल नहीं उठाया।
यूपी के चुनिंदा ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ IPS अधिकारियों में गिने जाने वाले राजेश पांडे की नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज है।
#RajeshPandey #RamMandir #RamMandirTrust #UttarPradesh #IPS Ayodhya TirhutNews
Bihar, India | Aug 13, 2026