
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल श्योपुर का निरीक्षण
-----
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा जिला जेल श्योपुर का निरीक्षण सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय नालसा नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा जिला जेल की समस्त बैरकों, वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, पाकशाला, प्रसाधन, व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदीजनों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुये उन्हें विधिक सहायता एवं अपीलीय अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं उनके प्रकरणों के संबंध में भी विधिक चर्चा की गई साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एस.एल.पी. (सी.आर.एल.) नंबर 11244/2025 titled "Sohan Singh @ Babu Vs- The State of M.P." के परिप्रेक्ष्य में ऐसा कोई बंदी जो कि सजा पूरी होने के बावजूद भी जेल में निरूद्ध है, के संबंध में बंदियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur