आंजभौज के भरली गांव के वीर शहीद आशीष चौहान के स्मृति में बनेगा स्मारक
======
पांवटा साहिब : भरली गांव के वीर शहीद आशीष चौहान की स्मृति को अमर बनाने के लिए अब उनके गांव में स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
स्मारक निर्माण के लिए पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने अपनी विधायक निधि से करीब 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की है।
शहीद आशीष चौहान ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। लंबे समय से गांववासी और परिजन शहीद के नाम पर स्मारक बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि स्मारक बनने से आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी। युवाओं में देश सेवा का जज्बा और बढ़ेगा।
परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शहीद की याद में बना यह स्मारक हमेशा उनके बलिदान की गाथा सुनाता रहेगा।
#आर्मी
#शहादत
Ronhat, Sirmaur | Nov 10, 2026