
हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से इतर दिखी एक खूबसूरत तस्वीर, नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे CM योगी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा के नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। तस्वीर को सामाजिक सौहार्द और आपसी रिश्तों के नजरिए से भी देखा जा रहा है।
संदेश साफ है: राजनीति में हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर बहस अपनी जगह है, लेकिन सामाजिक रिश्ते, इंसानियत और एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना भी भारतीय समाज की खूबसूरती है।
i7 News | खबर वही, जो जरूरी हो।
#YogiAdityanath #ChaudharyKaifUlWara #UttarPradesh #SocialHarmony #HinduMuslimBhaiChara #सामाजिक_सौहार्द #योगी_आदित्यनाथ #चौधरी_कैफुलवरा #भाईचारा #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #I7News #i7NewsUpdate